झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक रेलवे चालक की बीमारी के चलते हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाए, जहां मौत हो गई।
नरसिंह राव टौरिया निवासी अरुण कुमार के पुत्र अमित सेन (42) रेलवे में ट्रेन ड्राइवर थे। कुछ दिन पहले अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शनिवार को उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।