फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आधी आबादी को सुरक्षा नहीं दे पा रहा है रेल महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महिलाओं के लिए ट्रेनों का सफर कम जोखिम भरा नहीं है। इसके अलावा स्टेशन पर भी भीड़भाड़ के बीच आधी आबादी सुरक्षित नहीं है। इसका अंदाजा पिछले कुछ समय के दरम्यान ट्रेन और स्टेशन पर एक के बाद एक सामने आईं वारदातों को देखकर लगाया जा सकता है। इनमें से ज्यादातर घटनाओं में शामिल अपराधियों को पकड़ना तो दूर की बात, रेल पुलिस का भारी भरकम महकमा वारदातों का खुलासा तक नहीं कर पाया है। इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ अंदाज में घटनाओं को अंजाम देते जा रहे हैं। सूरत एक्सप्रेस में दुष्कर्म की घटना में नाकाम होने के बाद महिला और उसके साथी को ट्रेन से फेंकने की दुस्साहसिक घटना भी रेलवे पुलिस की नाकामी को उजागर कर रही है।

केस-1
खड़े कोच में दो महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म
झांसी। इसी साल अप्रैल माह में झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े एक कोच में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना के तीन आरोपियों में से एक स्टेशन के बाहर से महिलाओं को बहला-फुसलाकर कोच तक ले गया था और अंदर ले जाकर तीनों ने दिनदहाड़े बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


केस-2
स्टेशन से अगवा कर ली गई थी युवती
झांसी। इसी साल फरवरी माह में एक युवती अपने दोस्त के साथ लखनऊ से झांसी आई थी। दोनों स्टेशन पर बैठे हुए थे। इसी दरम्यान एक युवक वहां पहुंचा और खुद को आरपीएफ कर्मी बताते हुए दोनों से पूछताछ करने लगा। इसी बीच युवक युवती को अगवा कर ले गया था। अगले दिन युवती बरामद हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ नजर आने के बाद भी पुलिस अब तक उसे पकड़ नहीं पाई है।

केस-3
चलती ट्रेन में युवती के साथ दुष्कर्म
झांसी। साल 2022 के फरवरी माह में एक युवती संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी। इसी दरम्यान ट्रेन के पैंट्रीकार मैनेजर ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। विरोध करने पर उसे चलती गाड़ी से फेेंकने की धमकी दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गाड़ी में छुपकर झांसी तक पहुंच गया था। गाड़ी के झांसी पहुंचने पर उसे यहां गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


केस-4
प्रीमियम ट्रेनें भी नहीं हैं सुरक्षित
झांसी। हाल ही में बंगलुरू-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री के साथ अभद्रता की वारदात सामने आई थी। गाड़ी के बी-7 कोच में महिला अपने बच्चों के साथ यात्रा कर रही थी। चलती गाड़ी में महिला के साथ अभद्रता की गई थी। इसकी शिकायत महिला के परिजनों ने ट्वीटर के जरिये रेल अफसरों से भी की थी, लेकिन महिला को किसी तरह की मदद नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें