फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: हंसारी रेलवे क्रासिंग पर 134 करोड़ से बनेगा ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में झांसी-बबीना फोरलेन पर स्थित हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। 134 करोड़ की लागत इस पर आएगी। सेतु निगम ने इसका आगणन तैयार करके शासन को भेज दिया है। रेलवे ने भी अपनी सहमति दे दी है। शासन से मंजूरी मिलते ही इसके निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। ओवरब्रिज के बनने के बाद बिजौली, राजगढ़, बबीना, ललितपुर की तरफ जाने वालों को रेलवे ट्रैक की वजह से ठहरना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

दो साल पहले झांसी-बबीना के बीच सड़क का चौड़ीकरण हुआ था। इस पूरे रास्ते में इकलौती क्रॉसिंग (समपार संख्या 1131) है। झांसी-मानिकपुर रेल सेक्शन होने के नाते यह क्रॉसिंग दिन में कई बार बंद होती है। इससे सड़क मार्ग बुरी तरह प्रभावित होता है। इसको देखते हुए यहां ओवरब्रिज बनाने की तैयारी की जा रही है। सेतु निगम अफसरों का कहना है कि परीक्षण के बाद इसे उपयुक्त पाया गया। इसके बाद प्रस्ताव तैयार कराया गया। इसके मुताबिक ओवरब्रिज कुल 1281.58 मीटर लंबा होगा। सेतु अभियंताओं का कहना है कुछ दिन पहले मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था। वहीं, रेलवे ने भी इसे पिंक बुक में शामिल किया है। एक्सईएन वेद प्रकाश का कहना है वित्तीय स्वीकृति मिलते ही काम आगे बढ़ाया जाएगा।
ट्रैफिक के आंकड़े पर अटका मामला
प्रस्तावित ओवरब्रिज को लेकर रेलवे और सेतु निगम के बीच बजट का मुद्दा फंसा है। क्रॉसिंग से गुजरने वाले ट्रैफिक के हिसाब से रेलवे बजट में हिस्सेदारी तय करता है। ट्रैफिक के लिहाज से रेलवे यहां डबल लेन ओवरब्रिज पर ही सहमत है जबकि नीचे पूरी सड़क फोर लेन है। ऐसे में सेतु निगम तीन लेन ओवरब्रिज बनाने पर जोर दे रहा है। रेलवे पचास प्रतिशत तक हिस्सेदारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में प्रस्तावित ओवर ब्रिज
कुल लंबाई- 1281.58 मीटर
रेलवे की हिस्सेदारी- 54 मीटर
ओवरब्रिज की कुल प्रस्तावित लागत- 134.20 करोड़
रेलवे की ओर से प्रस्तावित लागत- 23.74 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें