फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिग्नल क्लियर करने में शार्टकट अपनाने पर रेलवे सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सिग्नल क्लियर करने शार्टकट अपनाने के मामलों को लेकर रेलवे बोर्ड ने नाराजगी जताई है। बोर्ड ने इसे लेकर सभी मंडलों के अफसरों को पत्र लिखकर सुरक्षा और संरक्षा के प्रति सचेत करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर झांसी मंडल में अधिकारी कर्मचारियों को लगातार जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, रेलवे बोर्ड ने ओडिशा में हुए हादसे से पहले पांच जोन में सिग्नल करने में शार्टकट अपनाने से हुए हादसों को लेकर चेताया था। कर्मचारी जांच किए बिना सिग्नलिंग गियर को जोड़ दे रहे थे। साथ ही ब्लॉक लेने के बाद पाइंट्स को चेक नहीं किया जा रहा था। बोर्ड ने इसे सुरक्षा और संरक्षा के प्रति खतरा बताया। इसे लेकर बोर्ड ने एक बार फिर सभी मंडलों को कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए थे।
इसे लेकर सोमवार को रेलवे वर्कशॉप ऑडिटोरियम में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष की अध्यक्षता में संरक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इसमें मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने कहा कि हमें किसी भी कीमत पर शार्टकट नहीं अपनाना है। हर कार्य को पूर्ण दक्षता के साथ शत-प्रतिशत संरक्षा मानकों को अपनाते हुए पूरा करें। मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक लेने का कार्य समय रहते पूर्ण कर लेना चाहिए।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने पर्यवेक्षकों और स्टाफ की समस्याओं पर भी सीधा संवाद किया। संवाद में मंडल के परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन, टीआरडी के लगभग 100 स्टाफ, सुपरवाइजर के साथ अधिकारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें