झांसी। विधानसभा के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने करहल से तेज प्रताप सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने वहां होने वाले चुनाव के प्रचार की कमान समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रघुवीर चौधरी को सौंपी है। वह सपा प्रत्याशी के भ्रमण, जनसंपर्क व प्रचार में अपनी भूमिका अदा करेंगे। ब्यूरो