फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम लागत वाला सुगम संचार माध्यम है रेडियो : उमेश

Thu, 15 Feb 2024 02:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विवि के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में विश्व रेडियो दिवस पर रेडियो के महत्व पर चर्चा हुई। इसमें रेडियो की शुरुआत से लेकर अब तक के सफर पर चर्चा हुई। डाॅ. कौशल त्रिपाठी ने कहा कि रेडियो के माध्यम से समाचार, मनोरंजन, और शिक्षा के प्रसार को मजबूती मिली थी। डाॅ. राघवेंद्र दीक्षित ने कहा कि रेडियाे आपातकालीन स्थिति जैसे बाढ़, युद्ध, भूकंप, तूफान के समय कारगर साबित हुआ है। उमेश शुक्ला ने कहा कि रेडियो सबसे कम लागत वाला संचार माध्यम है। जो कि विशेष रूप से दूरदराज के समुदायों और कमजोर लोगों तक पहुंचने के लिए उपयोग किया जाता रहा है। सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया के दौर में भी रेडियो आम जनमानस का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक कुमार, अतीत विजय, शिवांश झा, रितिका अग्रवाल, हिना सिंह, अवनी जैन, आशुतोष नायक, पुलकित बुधौलिया, सत्यम यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें