फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर लगा क्विक वाटरिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में ट्रेनों में संचालन बंद होने से रेलवे स्टेशन पर क्विक वाटरिंग सिस्टम लगाने का काम वक्त से पहले पूरा कर लिया गया है। इस प्रणाली के लगने से अब ट्रेनों में पानी भरने का काम जल्द हो सकेगा। इसमें पानी भरने वाले हाइड्रेंट की जगह साढ़े तीन करोड़ रुपये के नए उपकरण लगाए गए हैं। अभी तक स्टेशन पर पटरियों के बगल में लगे रहने वाले हाइड्रेंट की मदद से कोचों में पानी भरा जाता है। एक कोच की चार टंकियों को भरने के लिए 18 सौ लीटर पानी की आवश्यकता पड़ती है। एक हाइड्रेंट से एक मिनट से सौ लीटर पानी भरा जा सकता है। अगर, सभी प्लेटफार्मों पर ट्रेनें खड़ी हैं और उनमें पानी भरने की गति एक मिनट में 75 लीटर ही रह जाती है। दूसरा, जिन ट्रेनों का ठहराव समय दस मिनट या इससे अधिक है उन ट्रेनों के कोचों में तो पानी भर जाता है। मगर, चार से आठ मिनट तक ही ट्रेनों में पानी भर पाना संभव नहीं हो पाता है। इसे खत्म करने के लिए रेलवे हाइड्रेंट की जगह अब क्विक वाटरिंग सिस्टम लगा दिया है। इस सिस्टम के लगने से अब ट्रेन के कोचों में 10 से 12 मिनट की जगह पांच मिनट में पानी भर जाएगा। इस सिस्टम में पुरानी 6 इंच वाली पाइप के स्थान पर 12 इंच वाली पाइप का इस्तेमाल किया गया है। लॉकडाउन के चलते सीएंडडब्लू विभाग ने इस काम को वक्त से पहले कर लिया है। कर्मचारियों ने दिन रात काम किया। पंजाब व कानपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों का बुरा हाल पंजाब व कानपुर से जो भी ट्रेनें आती हैं, उनमें बहुत अधिक भीड़ रहती है। यहां से आने वाली ट्रेनों में पानी की बहुत अधिक मांग रहती है। पंजाब से आने वाली ट्रेनों में आगरा आते-आते व कानपुर से आने वाली ट्रेनों में उरई आते-आते पानी खत्म हो जाता है। गर्मियों में पंजाब की ओर से पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, राप्ती सागर, साबरमती एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस आदि गाड़ियां आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें