भंडरा /भदरवारा। ग्राम पंचायत रौनी के शिखर पर स्थित श्री केदारेश्वर मंदिर में सोमवार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विधि विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर परिसर की सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई। पुजारी साकेत गिरी ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि प्रतिदिन प्रात: काल किसी अदृश्य शक्ति द्वारा सबसे पहले भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाता है। इस मंदिर की एक और विशेषता यह है कि यहां भगवान भोलेनाथ की भैंसे पर विराजमान स्वरूप की पूजा की जाती है, जो इसे अन्य शिव मंदिरों से अलग पहचान देती है। संवाद