फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जिला अस्पताल की टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल, निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। जिला अस्पताल में सामग्री की आपूर्ति के लिए अस्पताल प्रशासन ने ऑनलाइन टेंडर जारी किए हैं। इन टेंडर को लेकर कई फर्म ने सवाल उठाते हुए टेंडर के नियमों को एक पक्षीय बताया है। साथ ही आरोप लगाया कि प्रक्रिया में बड़े ठेकेदारों को लाभ देने की कोशिश की गई है। यहां आपत्ति के बाद अस्पताल प्रशासन ने प्रक्रिया रद्द कर दी है।
विज्ञापन

पांच सितंबर काे जिला पुरुष अस्पताल में स्टेशनरी, कार्यालय उपयोग की वस्तुएं समेत अन्य सामान की सप्लाई के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी किए थे। बुधवार को इन टेंडर को खोला जाना था, लेकिन उससे पहले ही पूरी प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। कई फर्म ने जिला अस्पताल के मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को पत्र सौंपते हुए कहा कि विभागीय लोगों ने बड़े और पुराने ठेकेदारों को ठेके का लाभ देने के लिए टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की है। कहा कि स्टेशनरी में रजिस्टर की सप्लाई दर्शाई गई है, लेकिन उसमें रजिस्टर का साइज नहीं दिया गया है। ऐसे में छोटे ठेकेदारों को उनकी दरें निर्धारित करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि टेंडर प्रक्रिया पर फिर से विचार कर दोबार प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने बुधवार 18 सितंबर को खुलने वाले टेंडर निरस्त कर दिए हैं।

वर्जन
टेंडर प्रक्रिया को लेकर कुछ फर्म ने आपत्ति दर्ज कराई है। इसके बाद फिलहाल यह टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। कमेटी बनाकर फिर से इस पर विचार किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी। डॉ. प्रमोद कुमार कटियार, मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें