फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 करोड़ सनातनी सोचते सरकार बनाकर अपना काम पूरा कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुक्ताकाशी मंच पर सनातनी क्रांति मंच के राष्ट्र संवाद कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्य अतिथि विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आज तमाम राष्ट्रवादी संगठन काम कर रहे हैं। मगर भारत में बहुसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं और पाकिस्तान, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक। 95 करोड़ सनातनियों ने सोच लिया है कि हमने सरकार बनाकर अपना काम पूरा कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय से पहले कोई इस धरती से जाएगा नहीं, जिसका जब बुलवा आएगा, तभी जाएगा। बोले कि सनातनी समाज ये समझता है कि कोई और उनकी लड़ाई लड़ने के लिए आएगा। याद रखिए कि जो काम समाज को करना चाहिए, वो सरकार नहीं कर सकती। सनातनियों की चुप्पी ने लोगों का इतना हौसला बढ़ा दिया है कि सर तन से जुदा के नारे लग रहे हैं। सरकार चुनने का काम भी सनातनियों ने ठेके पर दे रखा है। हम या तो वोट डालने नहीं जाते या फिर जातपात को मद्देनजर रखते हुए मतदान करते हैं।
हम अपने जनप्रतिनिधि से ये तो पूछते हैं कि पांच साल में कितनी सड़कें बनाईं लेकिन ये नहीं पूछते कि संविधान को न मानने वालों के खिलाफ क्या कानून बनाया। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि आज नई चेतना का प्रवाह हुआ है। पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने समाज का जागरण किया है। संचालन आनंद अग्रवाल व ललित जैन ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई के वंशज योगेश राव व उनके पिता, मेयर रामतीर्थ सिंघल, सुनीता शर्मा, परन शर्मा, डॉ. एनएस सेंगर, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. रजत जैन, डॉ. गौरव गुप्ता, रविंद्र शुक्ला, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, कार्तिक, पुनीत अग्रवाल, कुलदीप सिंघल, राहुल अग्रवाल, रंजीत राठौर, कंचन आहूजा, संजीव बुधौलिया, निशांत शुक्ला, सजल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें