फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी आए पंजाब के सीएम, आप कार्यकर्ताओं से बनाए रहे दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को झांसी पहुंचे। इस दौरान वे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रहे, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं ने गहरी नाराजगी जताई। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वे मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान का हेलिकॉप्टर बुधवार की शाम चार बजे हवाई पट्टी पर उतरा। यहां से वे सीधे सर्किट हाउस पहुंच गए। उनसे मिलने के लिए आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता सर्किट हाउस पहुंचे थे, परंतु भगवंत मान किसी से नहीं मिले। काफी जद्दोजहद के बाद भी पार्टी के लोगों की सीएम से मुलाकात नहीं हो पाई। इससे कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश रहा। रात्रि विश्राम झांसी सर्किट हाउस में ही किया। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे वह छतरपुर जाएंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम झांसी में ही होगा। जबकि, शुक्रवार को भी वह मध्य प्रदेश में पार्टी पदाधिकारियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके बाद वह वापस पंजाब के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। सीएम के दौरे के मद्देनजर यहां सर्किट हाउस में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें