फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पंप ऑपरेटर नहीं करता काम, गहराया पेयजल संकट

Thu, 13 Jul 2023 11:20 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव गेट बाहर स्थित जलसंस्थान के ट्यूबवेल पर पंप ऑपरेटर के ठीक से काम न करने की वजह से लगभग 15 हजार की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ता है।जलसंस्थान के ट्यूबवेल से सनराइज स्कूल के पास, डडियापुरा, उन्नाव गेट, लॉर्ड महाकालेश्वर, मद्रासी कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली 15 हजार की आबादी को पेयजल सप्लाई की जाती है। इसकी जिम्मेदारी प्राइवेट पंप ऑपरेटर के भरोसे है। पंप का संचालन ठीक से न होने से कभी सुबह तो कभी शाम को जलापूर्ति प्रभावित होती है। लगभग एक माह से यह समस्या बनी हुई है। इसकी शिकायत पूर्व पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने जलसंस्थान में की। उधर, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार के मुताबिक पंप ऑपरेटर की शिकायत आई है, उसको हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें