फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जनता झेल रही संकट और यूं ही खड़े हैं 80 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना के 220 केवी सब-स्टेशन में एक साल से 80 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफाॅर्मर यूं ही खड़े हैं और ओवरलोडिंग से शहरवासी परेशान हैं। अधिकारी अब चाहकर भी इस ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह छावनी में लाइन बिछाने के लिए सेना द्वारा 4.80 करोड़ की मांग करना है।
बिजली विभाग के ट्रांसमिशन व सप्लाई विभाग के अफसरों में तालमेल के अभाव का बड़ा उदाहरण बबीना का 220 केवी सब स्टेशन है। जिले के करीब 1.35 लाख उपभोक्ताओं को 132केवी सब स्टेशन हंसारी और दुनारा से बिजली आपूर्ति होती है। संभावित बिजली संकट को देख ट्रांसमिशन विभाग ने गत वर्ष बबीना में 220 केवी का सब स्टेशन बनाया। जब यह बन रहा था, उस समय सप्लाई विभाग के जिम्मेदार अफसरों से मशविरा किया गया, मगर किसी ने भी छावनी क्षेत्र में लाइन बिछाने के बाबत कोई ध्यान नहीं दिया। सब स्टेशन तैयार हुआ तो यहां लगे 80 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर से बीएचईएल, एमईएस आदि सब स्टेशन को जोड़ने के लिए लाइन बिछाना शुरू किया गया, जिसे सेना ने रोक दिया। सेना ने अपनी जमीन प्रयोग करने के बाबत 4.80 करोड़ रुपये की मांग कर दी। तत्कालीन मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी ने सेना को पत्र लिखकर धनराशि माफ करने को कहा।
विज्ञापन

0- दुनारा में 40 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगना शुरू
बिजली विभाग के ट्रांसमिशन विभाग ने अब दुनारा में 40 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर लगने से 32केवी सब स्टेशन मेडिकल और जेल चौराहा से पोषित इलाकों में ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन



220 केवी बबीना सब स्टेशन पर लगे 80 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर पर कोई लोड नहीं डला है। सेना ने 4.80 करोड़ रुपये की मांग की है, जो सप्लाई विभाग करेगा। सेना से अनुमति मिलेगी तभी बिजली आपूर्ति शुरू होगी। दुनारा में 40 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगना शुरू हो गया है।
संदीप बंसल, मुख्य अभियंता, ट्रांसमिशन बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें