फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भूमि अर्जन के लिए लोक सुनवाई 17, 19 को

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत जेडीए की विकसित हो रही कॉलोनी के लिए रुंदकरारी में 13.657 हेक्टेयर और करारी में 7.65 हेक्टेयर यानी 21.31 हेक्टेयर भूमि का बैनामा संभव नहीं हो सका है। ऐसे में अब भूमि अर्जन किया जाना है। एडीएम न्यायिक/ विशेष भूमि अध्याप्ति ने बताया कि भूमि अर्जन के लिए सामाजिक समाघात आकलन और सामाजिक प्रबंधन योजना द्वारा तैयार ड्राफ्ट रिपोर्ट पर लोक सुनवाई एसडीएम की अध्यक्षता में 17 अक्तूबर को रुंदकरारी के लिए प्राथमिक विद्यालय रुंदकरारी और 19 अक्तूबर को करारी के लिए प्राथमिक विद्यालय करारी में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी। कृषक ड्राफ्ट रिपोर्ट का अवलोकन कर अपनी आपत्ति/ सुझाव लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें