फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला आक्रोश मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने आक्रोश मार्च निकाला। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
अटेवा के मंडलीय अध्यक्ष डा. अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में कर्मचारी कचहरी चौराहे के पास स्थित गांधी उद्यान में इकट्ठा हुए। यहां कर्मचारियों को संबोधित करते हुए गोपाल यादव ने कहा कि एनपीएस और यूपीएस झुनझुना है। कर्मचारियों और शिक्षकों को हूबहू पुरानी पेंशन चाहिए। स्वतंत्र रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल सचिव अजय प्रकाश ने गीत के माध्यम से कर्मचारियों में जोश पैदा किया। इसके बाद, ज़िला संयोजक अनुराग द्विवेदी और ज़िला महामंत्री पवन मिश्रा की अगुवाई में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर गुलाब सिंह पाल, भारत सिंह, बृजेंद्र प्रताप, गीतेश शर्मा, भगवानदास कुशवाहा, सतपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाए यूपीएस
झांसी। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ ने डीएम के जरिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसके जरिए यूपीएस को तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग की। इससे पूर्व हुई सभा में जिलाध्यक्ष ग्यासीलाल ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया। मौके पर शिवसिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, बालकिशन प्रजापति, अजय, आनंद कुमार, रामकुमार सहारिया आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें