फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
पेट्रोल की बड़ी कीमतों के विरोध में कचहरी के गांधी उद्यान के पास धरना कांग्रेसियों ने धरना दिया।
विज्ञापन
झांसी। कांग्रेस ने सोमवार को पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर कचहरी चौराहे पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमत कम होने के बाद भी मोदी सरकार जनता को इसका लाभ नहीं दे रही है। यह बेहद दुखद एवं पीड़ादायक है। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष घनश्याम कोरी ने कहा कि यदि सरकार डीजल पेट्रोल के दाम कर देती तो किसानों को राहत मिल जाती। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि जनता सब तरफ से महंगाई की मार झेल रही है। सस्ती सिर्फ आम आदमी की जान है। पहले तो किसान आत्महत्या करते थे, लेकिन अब अर्थव्यवस्था चौपट होने के कारण व्यापारी आत्महत्या करने लगे हैं। इस मौके पर रामप्रकाश अग्रवाल, इदरीश खान, अनिल बट्टा, डॉ. विजय भारद्वाज, इम्तियाज हुसैन, राहुल रिछारिया, मजहर अली, अफजाल हुसैन, एचपी पटेल, मनोज गुप्ता, रामनरेश त्रिवेदी, गिरजाशंकर राय, शंभू सेन, सौरभ साहू, प्रभा पाल, नीता अग्रवाल, रामसेवक सैनिया, अनिल रिछारिया आदि मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र रेजा व आभार सुनील तिवारी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें