संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अधिवक्ता संशोधन बिल-2025 के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्नान पर जनपद के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर । इसके पहले अधिवक्ताओं ने जिला कोषागार के सामने नारेबाजी भी की। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला व सचिव केपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने सरकार की नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने इस बिल को काला कानून बताया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं पर जुर्माना लगाने जैसे प्रावधान के साथ ही और भी संशोधन कर सरकार लोकतांत्रिक अस्तित्व खत्म कर रही है। जिला कोषागार के सामने विरोध प्रदर्शन के दाैरान इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशेष चंद्र पाठक, संयुक्त सचिव उमेश प्रजापति, अभिषेक निगम, सुनीता केशरी, सदस्य रमाशंकर त्रिपाठी, दीपक साहू, शशि भूषण कनकने, याकूब अहमद मंसूरी, दीपक समेले आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।