झांसी। ब्लॉक प्रमुख पद पर विजयी रहने वालों को शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान सभी बेहद खुश नजर आए।
जीत की घोषणा होने के बाद सभी विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र लेने के लिए शाम छह बजे कलक्ट्रेट बुलाया गया था। यहां नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अपने समर्थकों और परिजनों के साथ पहुंचे। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने सभी को प्रमाण पत्र भेंट किए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीछा व बिहारी लाल आर्य, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय, मन्नी सरदार, छत्रपाल सिंह राजपूत, पं. अमर सिद्ध, अपर्णा दुबे, जगदीश साहू, दिगंत चतुर्वेदी, अनूप सहगल आदि मौजूद रहे।