झांसी। रोटरी क्लब के 36वें चार्टर के दौरान 50 शिक्षकों को ई-लर्निंग कराए जाने का प्रोमो लांच हुआ। कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि के तौर पर मंडल अध्यक्ष मेजर मुकेश सिंघल रहे। क्लब की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। क्लब ने मेडिकल कॉलेज में वेल बेबी क्लीनिक, फुट क्लीनिक, मातृछाया शुरू की है। मुस्तरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में फर्नीचर, लाइब्रेरी, वाटर सिस्टम, ब्लैकबोर्ड समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गईं। अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान नए प्रोग्राम के तहत ई-लर्निंग का प्रोमो लांच हुआ। मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि रोटरी केंद्र सरकार के साथ मिलकर हर घर जल, हर घर नल योजना में भी भागीदारी कर रही है। कार्यक्रम में मोहन अग्रवाल, विजय अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण सिजारिया, वीरेद्र शर्मा, प्रमोद जैन, महेंद्र साहू, योगेश गोयल, जयंतमणि जैन, देवप्रिया उक्सा समेत अन्य उपस्थित रहे।