संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बिजली की मांग बढ़ते ही पारीछा थर्मल पावर प्लांट की चारों इकाइयां शुरू कर दी गई हैं। इनसे 900 मेगावॉट से अधिक बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। हालांकि पावर प्लांट की एक इकाई दो दिन पहले ही शुरू की गई है। सूरज की तपिश के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। पारीछा तापीय विद्युत परियोजना की चारों इकाइयां शुरू कर दी गईं हैं। प्लांट में शाम साढ़े छह बजे से रात साढ़े नौ बजे तक पूरी क्षमता के साथ 900 से 910 मेगावॉट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। हालांकि सुबह और दोपहर में 700 से 800 मेगावॉट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। प्लांट के महाप्रबंधक मनोज कुमार सचान ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग बढ़ गई है। इसके चलते यह फैसला लिया गया।