ललितपुर। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा जीएसटी मेक इन इंडिया सेमिनार का आयोजन सदर कोतवाली के सामने स्थित सभागार में आयोजित किया गया। यहां बताया गया कि जीएसटी टैक्स प्रणाली जो एक जुलाई से लागू की गई है। इसके तहत राज्य और केंद्र सरकार के बीच साझा किया जाएगा। जीएसटी से भारत में बनाए गए उत्पादन विश्व स्तर पर और सस्ते हो जाएंगे। जीएसटी टैक्स प्रणाली के तहत भारत में बने उत्पादन कम कीमतों में निर्यात होंगे। जीएसटी प्रणाली के तहत व्यापारियों और आम लोगों को अधिक लाभ मिलेगा और टैक्स की चोरी रुक सकेगी। इससे देश और शक्तिशाली और समृद्ध बनेगा, जिससे देश के लोगों का भी विकास होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम मानवेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी महेश दीक्षित, विशिष्ट अतिथि रविशंकर अगरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष झांसी मंडल प्रभारी पवन जैन, डॉ. दीपक चौबे, अनिल अंचल, कमलेश सराफ, रविकांत कुशवाहा, भावना गोस्वामी, महासंघ के जिलाध्यक्ष हरिकिशोर नरवरिया, संजीव जैन सीए, अधिवक्ता रूपनारायण विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह बुंदेला उपस्थित रहे।