झांसी। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत बिपिन बिहारी महाविद्यालय की एनसीसी 56 यूपी बटालियन की ओर से कौशल से समृद्धि और रोजगार पर कैडेट्स की ऑनलाइन कार्यशाला हुई। डॉ. सत्य प्रकाश गुप्ता ने ऑनलाइन पोर्टल के जरिये पंजीकरण, वित्त, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विशिष्ट प्रशिक्षण कंपनियों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बताई। कहा कि प्रशिक्षु को प्रशिक्षण के दौरान 4500 से 6000 रुपये तक वित्तीय सहयोग भी केंद्र सरकार और कंपनियों की ओर से दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इस दौरान प्राचार्य डॉ. टीके शर्मा, कर्नल प्रशांत, समन्वयक विजय कुमार यादव मौजूद रहे। ब्यूरो