फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्ट्रीट लाइट बंद होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। नगर में अंबेडकर तिराहे से सुखनई नदी पुल तक की स्ट्रीट लाइटें पिछले 10 दिनों से बंद पड़ी हैं। इससे रात में पूरा इलाका घुप अंधेरे में डूब जाता है। इस मुख्य मार्ग पर अंधेरा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। यह रास्ता बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को जोड़ता है, इसलिए चौबीसों घंटे व्यस्त रहता है। नगर पालिका के विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण लगभग आधा दर्जन से अधिक लाइटें खराब हैं। अंधेरे के चलते हादसों का अंदेशा बना रहता है। आवारा मवेशी सड़क पर बैठ जाते हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालक चुटैल हो रहे हैं। अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित विभाग को लाइटें सही करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें