फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड को रोज आ रहे सैकड़ों आवेदन, फिर भी दूर नहीं हो रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में लॉकडाउन के बीच राशन पाने के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला पूर्ति कार्यालय पर रोज राशन कार्ड के आवेदन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। विभाग के पास नए आवेदनों का अंबार लगा हुआ है।इसे लेकर विभाग ने सत्यापन का काम शुरू करा दिया है। जिले में लॉकडाउन के दौरान सरकार ने कार्डधारकों को राशन देने की व्यवस्था की है। नियमित राशन के साथ पांच किलो प्रति यूनिट चावल मुफ्त मिल रहा है।इसे लेकर राशन कार्ड नहीं बन पाने से वंचित लोगों में बेचैनी का आलम है। लोग रोज पूर्ति कार्यालय पहुंचकर आवेदन जमा कर रहे हैं। आलम यह है कि अब तक विभाग को 500 से अधिक नए आवेदन मिल चुके हैं। इन आवेदनों के सत्यापन का कामभी शुरू कर दिया है। सत्यापन के दौरान तमाम आवेदक अपात्र मिल रहे हैं। वहीं विभाग ने नए आवेदनों के साथ पुराने राशन कार्डों पर आधार फीडिंग कराने का काम भी तेज कर दिया है। अप्रैल माह में आधार फीडिंग नहीं हो पाने से तमाम कार्डधारकों के नाम पर कट गए थे। इसके चलते आधार कार्ड जमा करने के लिए भी भीड़ लग रही है। विभाग की ओर से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर आवेदन जमा करने के लिए कहा जा रहा है। बताया जाता है कि मई महीने में कार्डधारकों की संख्या में इजाफा हो जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव ने बताया कि कार्यालय पर राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन चल रहे हैं। जिनका सत्यापन कराया जा रहा है। साथ ही आधार फीडिंग भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें