फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रोडवेज के रूट पर भी चलेंगी प्राइवेट बसें

Thu, 06 Jul 2023 12:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- लगभग 30 बसों का होगा अनुबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी से लखनऊ सहित अन्य रूटों पर रोडवेज बसों के अतिरिक्त निजी बसों का संचालन भी होगा। इससे यात्रियों को खासी राहत हो जाएगी।
परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक ऐसे राष्ट्रीयकृत रूट, जिन पर रोडवेज बसों की संख्या कम है और यात्रियों की डिमांड पूरी नहीं हो पा रही है, उन पर अनुबंध योजना के तहत प्राइवेट बसों को भी चलाया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम में बसों की कमी होने की वजह से 30 अनुबंधित बसों को चलाने के लिए रूट चिह्नित किए गए हैं। एआरएम घनिष्टयानंद के मुताबिक बसों को अनुबंध करने की प्रक्रिया चल रही है। जिन बसों का अनुबंध होगा, उन्हें किस मार्ग पर चलाना है यह मुख्यालय स्तर से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें