फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विद्यार्थियों से अभद्रता करने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बंगरा ब्लॉक के दरबटयाऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता गौतम को कई अनियमितताओं और विद्यार्थियों के साथ अभद्रता पर निलंबित किया गया है। लगभग तीन माह पहले ग्राम प्रधान महिरवान सिंह ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिकायत की थी। प्रधान ने आरोप लगाया था कि प्रधानाध्यापिका बच्चों को अपशब्द बोलतीं हैं और सिखाती हैं। जब बच्चे प्रश्न पूछते हैं तो उनके साथ मारपीट करती थीं। इसके अलावा विद्यालय में सोना, मीड-डे मील योजना में धनराशि में गड़बड़ी, बच्चों को गुणवत्ता विहीन भोजन परोसना, सहायक शिक्षकों के स्वीकृत अवकाश को अवैध दिखाकर वेतन रोकना जैसे आरोप लगाए थे। जिसकी बीएसए नीलम यादव ने जांच कमेटी बनाकर जांच करवाई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका को बीएसए नीलम यादव ने निलंबित कर दिया है। और बंगरा ब्लॉक कार्यालय पर संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें