झांसी। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन
स्थलों और ईदगाहों पर सफाई कराई। बृहस्पतिवार सुबह अपर नगर आयुक्त रोहन
सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गंधीगर टपरा से लेकर लक्ष्मी गेट तक का
निरीक्षण किया। टीम ने रास्ते में जमा अतिक्रमण को हटवा कर सफाई करवाई,
जिससे गणेश जी की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाने वालों को परेशानी न
हो। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर भी सफाई कराकर चूना डलवाया। जुलूस मार्ग और
विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर नगर निगम की टीम पठौरिया और प्रेमनगर स्थित
ईदगाह पहुंची। टीम ने यहां सफाई कराकर गड्ढों को भरवाया। अपर नगर आयुक्त ने
ईदगाहों और उनके पहुंच मार्गों की शुक्रवार सुबह फिर से सफाई कराने के
निर्देश अधीनस्थों को दिए।