फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू, 10 दिन में तय होंगे गोल्ड मेडलिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बीयू प्रशासन ने दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत टॉपर्स की सूची जारी करने के लिए बुधवार को श्रेष्ठता निर्धारण समिति की बैठक हुई।
बीयू प्रशासन के अनुसार, राजभवन से चालू माह के तीसरे सप्ताह में दीक्षांत समारोह आयोजित करने के संकेत मिले हैं। इसके चलते तैयारी शुरू हो गई है। इसमें सबसे अहम काम गोल्ड मेडलिस्ट की सूची पूरी पारदर्शिता और शुचिता से तैयार करने का है। इसे लेकर बुधवार को श्रेष्ठता निर्धारण समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि तय किया गया है कि 10 दिन के अंदर अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इससे पहले वैकल्पिक सूची जारी है। इसमें सभी से आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद अंतिम सूची जारी होगी। बैठक में प्रो. अर्चना वर्मा, प्रो. आलोक कुमार, प्रो. सौरभ श्रीवास्तव, प्रो. बीके सिंह, प्रो. दीपक तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें