फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जीएसटी कर्मी की मौत पर बड़े आंदोलन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। जीएसटी कार्यालय के प्रधान सहायक दिलीप कुमार कश्यप (39) की लाश बृहस्पतिवार को कार्यालय में मिली थी। साथी कर्मचारियों काम के अत्यधिक दबाव के चलते प्रधान सहायक की मौत होने का आरोप लगाया था। इसे लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया था लेकिन, अब इस मामले में उप्र राज्य कर मिनिस्टि्यल स्टाफ एसोसिएशन की बड़े आंदोलन की तैयारी है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभिषेक पटेल ने बताया कि रणनीति के तहत 10 फरवरी को दोपहर एक बजे राज्य कर कार्यालय के मुख्य द्वार पर सभा का आयोजन किया जाएगा। कर्मचारियों को न्याय न मिलने पर आंदोलन आगे भी ले जाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें