फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी के सेवानिवृत्त कमांडेंट के पुत्र ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाले पीआरडी के सेवानिवृत्त कमांडेंट के पुत्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार स्थित भट्टागांव में पीआरडी के सेवानिवृत्त कमांडेंट बद्री प्रसाद परिवार समेत रहते हैं। रविवार रात घर पहुंचने के बाद उनके पुत्र अंकित बुधौलिया (32 वर्ष) ने रस्सी के सहारे पंखे से लटककर फांसी लगा ली। सुबह कमरे में परिजन शव लटका देख घबरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों से भी घटना की जानकारी ली, लेकिन कोई कुछ कारण नहीं बता सका। सदर बाजार थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मृतक के पिता बद्री प्रसाद शहर से बाहर हैं। उनके आने के बाद आगे की जानकारी मिलेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें