फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की दिक्कत

विज्ञापन
electricity problem - फोटो : demo
विज्ञापन
महानगर में 24 घंटे बिजली देने के आदेश के बाद भी स्थानीय फाल्टों और मेंटेनेंस कार्य के कारण घंटों करंट गुल रहता है। इससे शहरवासी गर्मी में परेशान हो रहे हैं। रविवार को गल्ला मंडी फीडर पर करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कभी ट्रांसफार्मर फुंकने, कभी फाल्ट तो कभी मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली का संकट रहता है। पिछले 15 दिन के भीतर कई इलाकों में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति ठप रहने की शिकायत रही। सबसे ज्यादा परेशानी गल्ला मंडी और न्यू गल्ला मंडी सबस्टेशन से है। इसे हंसारी की जगह बड़ागांव के दुनारा स्थित ट्रांसमिशन सबस्टेशन से आने वाली नई लाइन से जोड़ा गया पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। पिछले साल गर्मी में उक्त सबस्टेशनों की आए दिन कई घंटे बिजली गुल रहती थी। इस बार फिर बिजली का संकट शुरू हो गया। यही हाल शहर के दूसरे सबस्टेशनों का बना हुआ है। इसका सीधा असर पानी की आपूर्ति पर भी पड़ता है। दरअसल बिजली गुल होने के बाद न तो सबमर्सिबल चल पाते हैं और न ही घरों में पानी खींचने वाली मोटर। टंकियों से भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। गल्लामंडी फीडर के अवर अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि पेड़ कटिंग के चलते एक घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। अधीक्षण अभियंता (महानगर) राकेश वार्ष्णेय ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में बिजली न जाए, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें