झांसी। मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन के डाकघरों में संचालित होने वाले 81 हजार से ज्यादा खाते निष्क्रि य हो जाएंगे। ये वे खाते हैं जो 2016 के पहले खोले गए थे, इनमें जनता का करोड़ों रुपये जमा है। लेकिन खास बात यह है कि ग्राहकों ने इन खातों को खुलवा तो लिया है लेकिन इनके संचालन के लिए इनमें आधार व मोबाइल नंबर लिंक नहीं करवाया है। अब विभाग ने इन खातों में 31 मार्च 2023 तक लिंक कराने के निर्देश जारी किए हैं, इसके बाद इनका संचालन नहीं कर पाएंगे।
डाकघर की सभी बचत योजनाओं को मोबाइल से जोड़ना जरूरी है। इनमें तमाम पुराने खातों, एनएससी, केवीपी मोबाइल से लिंक नहीं हैं। उनको 31 मार्च तक मोबाइल नंबर से लिंक कराना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर ग्राहक न तो रुपया जमा कर पाएंगे और न ही निकासी होगी। डाक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बचत खाता, आरडी, टीडी, एमआईएस, पीपीएफ, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम, सुकन्या समृद्घि योजना, एनएससी, केवीपी सभी खातों से मोबाइल से लिंक कराना जरूरी है। मंडल के डाकघरों में तकरीबन 81 हजार से ज्यादा ऐसे खाते हैं जिनमें केवाईसी अपडेट नहीं है। उधर, प्रवर डाक अधीक्षक बीके पांडेय के मुताबिक आधार व मोबाइल लिंक कराना जरूरी है, इसके कई फायदे भी हैं, ग्राहक ई-बैकिंग समेत तमाम सुविधा ले सकते हैं।
इतने खातों में नहीं हुआ आधार, मोबाइल लिंक
-----
जनपद मोबाइल लिंक आधार लिंक
झांसी 42,500 40,000
ललितपुर 14,500 10,000
जालौन 24000 20,000
कुल 81,000 70,000