झांसी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से पॉलिटेक्निक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा पांच से 12 जून तक आयोजित की जा रही है। क्षेत्रीय कार्यालय प्राविधिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि जो अभ्यर्थी पांच व छह जून को प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाए हैं, उन्हें पुन: परीक्षा देने का अवसर दिया जा रहा है। ऐसे अभ्यर्थी आठ व नौ जून को पूर्व में आवंटित परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में सुबह 8:00 से 10:30, द्वितीय पाली में दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक एवं तृतीय पाली में सायं 4:00 से 6:30 बजे तक परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। संवाद