फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक: प्रवेश के लिए आए महज 1800 आवेदन

Sat, 24 Feb 2024 01:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों में रुझान बढ़ नहीं रहा है। प्रवेश प्रक्रिया के तहत अब तक झांसी में एक हजार सीटों के लिए महज 1800 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। आवेदन करने की आखिरी 29 फरवरी है। इसके बाद 16 मार्च को प्रवेश परीक्षा होगी।
जिले में पॉलिटेक्निक संस्थानों में सत्र 2023-2024 में करीब 200 सीटें खाली रह गईं थीं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए कई बार काउंसलिंग कराई गई, लेकिन छात्र-छात्राओं ने प्रवेश नहीं लिया।
विज्ञापन

इस बार सत्र 2024-25 के लिए आठ जनवरी से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। इस बार भी आवेदनों की स्थिति ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। डेढ़ महीने में झांसी में एक हजार सीटों के सापेक्ष अब तक 1800 आवेदन ही आए हैं।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों का कहना है कि आवेदन कम आए तो पिछली बार की तरह सीटें खाली रह जाएंगीं। इसके लिए संस्थान भी तैयारियाें में जुटा हुआ है, ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराने के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। प्रधानाचार्य एलएस यादव के अनुसार पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए 29 फरवरी तक छात्र आवेदन भर सकते हैं।ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें