फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी ड्यूटी के दौरान फेसबुक चलाने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। खाली समय में फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया पर समय बिताने वाले पुलिसकर्मियों पर निगाह रखी जाएगी। चुनावी ड्यूटी के दौरान अगर कोई कर्मी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता हुआ पाया गया तब उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को सेक्टर पुलिस अधिकारी, जोनल पुलिस अधिकारी समेत पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के लिए ब्रीफ किया गया। मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ आपसी संवाद बनाने में करने की जरूरत बताई गई। अफसरों ने कहा कि इस दौरान फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया का इस्तेमाल न किया जाए। मतदान केंद्र के बाहर किसी कीमत पर बाहरी व्यक्ति भीड़ न लगाने पाएं। मतदान के लिए आने वाले दिव्यांग एवं बुजुर्ग लोगों का खास ख्याल रखा जाए। निर्धारित सीमा के अंदर किसी भी वाहन को प्रवेश न दिया जाए। इस प्रतिबंध को प्रत्येक पुलिसकर्मी कड़ाई से पालन कराएं। इसमेें लापरवाही न बरती जाए। अप्रिय स्थिति होने पर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी जाए। इस दौरान मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय, डीआईजी जोगेंद्र कुमार, एसएसपी शिवहरी मीना समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें