फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमगादड़ ने हजारों घरों की बत्ती गुल की

Sun, 05 Apr 2020 11:12 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
चमगादड़ ने हजारों घरों की बत्ती गुल की - फोटो : file
विज्ञापन
झांसी। शनिवार की सुबह साढ़े चार बजे मुन्नालाल सबस्टेशन के दतिया गेट फीडर पर चमगादड़ चिपकने से केबल बक्सा फट गया। वायरिंग और पांच रिले जल गई, इससे साढ़े पांच घंटे तक 30 से अधिक क्षेत्रों की बिजली गुल रही। सिटी फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली चालू होने में साढ़े तीन घंटे और लग गए। इससे जलापूर्ति भी ठप रही। बिजली न आने से लोग बेहद परेशान रहे। मुन्नालाल सबस्टेशन पर शनिवार की सुबह साढ़े चार बजे दतिया गेट फीडर पर चमगादड़ आकर चिपक गया। इससे शॉर्ट सर्किट हो गया। तेज धमाके के साथ केबल बक्सा फट गया। इसके बाद पांच रिले व वायरिंग जल गई। धमाके की आवाज से मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। घटना के कारण संबंधित क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इनमें मिशन कंपाउंड, बीकेडी, आंतिया तालाब, खंडेराव गेट, आशिक चौराहा, पंचकुइयां, पानी वाली धर्मशाला, नरिया, राई का ताजिया, नरसिंह राव टौरिया, नईबस्ती, झारखड़िया, अंदर- बाहर दतिया गेट, इंद्रपुरी कॉलोनी, मेंहदी बाग, तहसील, जीवनशाह चौराहा, सर्किट हाउस, चांद दरवाजा, पठौरिया समेत 30 से अधिक क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। सूचना पर उपखंड अधिकारी धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। दस बजे पांच फीडरों से जुड़ी बिजली को चालू कर दिया गया। जबकि सिटी फीडर दोपहर डेढ़ बजे बजे चालू हो सका। बिजली न आने से लोग बेहद परेशान रहे। सुबह की जलापूर्ति भी ठप रही। लोगों को हैंडपंप पर पानी भरना पड़ा। सब स्टेशन से जुड़ी है शहर की घनी आबादी मुन्नालाल सब स्टेशन से शहर की सबसे अधिक घनी आबादी वाले क्षेत्र जुड़े हुए हैं। इस सबस्टेशन से 13 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं, जो दूसरे बिजली घरों की तुलना में अधिक हैं। इस सब स्टेशन से अभी 11 केवी के छह फीडर जुड़े हैं। इनमें दतिया गेट, खंडेराव गेट, पावर हाउस, सर्किट हाउस, सिटी व टेलीफोन एक्सचेंज फीडर शामिल हैं। सब स्टेशन पर दस एमवीए के तीन व पांच एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें