फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील इलाकों के चप्पे- चप्पे पर दोबारा पुलिस सतर्क

विज्ञापन
police - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। मेडिकल जांच रिपोर्ट में पांच और नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस जांच रिपोर्ट के खुलासे के बाद पुलिस ने ओरछा गेट और आसपास के सील क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर हर गली को बंद कर रखा है। यहां की करीब 20 हजार की आबादी दहशत में है। लोग घर से निकलकर बाहर न बैठे, इसके लिए लगातार गश्त की जा रही है। स्वास्थ्य टीम मुहल्ले के लोगों की जांच में जुटी रही। शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। शनिवार की सुबह सुबह आई मेडिकल जांच रिपोर्ट में दो बच्चे, एक महिला समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके पहले तक चार मरीज कोरोना पॉजिटिव थे। इस जांच रिपोर्ट के खुलासे के बाद पुलिस ने ओरछा गेट और आसपास के छनियापुरा, खुशीपुरा, तालपुरा, ओरछा गेट अंदर और बाहर, कसाई मंडी, तलैया, कुष्टयाना, सुभाषगंज, पंडयाना, धुबियाना, रानीमहल, बकरामंडी, सागर गेट सील इलाकों में सतर्कता दोबारा बढ़ा दी है। उक्त क्षेत्रों के लोग भी डरे व सहमे हैं। सुबह से ही हर गली व चौराहे पर बैरिकेडिंग लगा दी गई हैं। किसी को न अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही बाहर। सभी अपने घरों में कैद हैं। दूधवाले डर के कारण दूध देने घरों में नहीं गए। कई घरों में अखबार भी नहीं पहुंचा। हाथ ठेले वाले दूसरे दिन भी सब्जी बेचने नहीं जा सके। वहीं, सुभाष गंज में किराने का प्रमुख बाजार है, जहां दुकानें न खुलने से दूसरे क्षेत्र के लोग व दुकानदार भी सामान खरीदने नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें