फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जर्जर पुलिया के चलते पुलिस वाहन खेत में गिरा

विज्ञापन
कैलाश बबेले सेवानिवृत्ति प्रधान अध्यापक
विज्ञापन
जाखलौन। विकासखंड बिरधा की ग्राम पंचायत भारोन के मजरा बिजौरी को पिपरई ग्राम से जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क बदहाली का शिकार है। लगभग 20 वर्ष पहले मंडी समिति द्वारा बनाई गई सड़क की अधिकांश पुलिये अब क्षतिग्रस्त हो चुकीं हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटी पुलियों के कारण आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं। मंगलवार को डायल 112 की पुलिस टीम भी बिजौरी गांव पहुंची थी। इसी दौरान मंदिर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया से गुजरते समय पुलिस वाहन पुलिया से नीचे खिसककर खेत में गिर गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला। गनीमत रही कि घटना में डायल 112 के पुलिसकर्मियों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क और पुलियों की मरम्मत नहीं होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने और क्षतिग्रस्त पुलियों का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें