पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
झांसी के गरौठा के सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को पुलिस ने बुधवार को छह घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया। जेल से पुलिस उसे अपने साथ ले गई। पुलिस ने 72 घंटे की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने छह घंटे की ही मंजूर की। रिमांड पर पुलिस पूर्व विधायक से घटना को लेकर पूछताछ करेगी। उसे घटना स्थल पर भी ले जाया जा सकता है।
बता दें कि पूर्व विधायक को कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज था। इस मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से 11 आरोपी जेल में हैं।