फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती : पहले दिन 13,218 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा शुक्रवार से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरंभ हुई। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने को पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया था। वरिष्ठ अधिकारी पूरे दिन परीक्षा केंद्रों का चक्कर लगाते रहे। पहले दिन जनपद के 27 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कुल 22,848 परीक्षार्थियों को शामिल होना था लेकिन, सिर्फ 9630 छात्र ही इसमें शामिल हुए जबकि 13,218 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सुबह दस बजे से आरंभ हुई पहली पाली की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की सघन तलाशी हुई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र, बाल प्वाइंट पेन एवं पहचान पत्र के सिवाय किसी चीज को ले जाने की मनाही रही। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के आसपास ले जाने नहीं दिया गया। जो छात्र जूता पहनकर पहुंचे उनके जूते मोजे गेट पर खुलवा दिए गए। काला चश्मा, हैंडबैग, टोपी भी उतरवा दी गई। छात्राएं को पानी की बोतल लेकर जाने नहीं दिया गया। उनकी भी गेट पर तलाशी हुई।
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे के बीच हुई। उधर, सुरक्षा को लेकर पूरे जनपद को सेक्टरों में बांटा गया था। मजिस्ट्रेट समेत पुलिस फोर्स तैनात रहा। एसपी (सिटी) ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक परीक्षा से पहले केंद्रों की सघन तलाशी कराई गई। केंद्र के अंदर किसी कर्मचारी को मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं दी गई।
नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण सिंह के मुताबिक आज 22,848 परीक्षार्थियों को बैठना था। प्रथम पाली में 4773 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 6651 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4857 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 6567 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले।
इनसेट
13,218 छात्रों के शामिल न होने की गुत्थी सुलझाते रहे अफसर
पिछली पुलिस भर्ती परीक्षा के मुकाबले इस दफा परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों की संख्या काफी अधिक रही। पिछली बार की परीक्षा में 10-15 फीसदी छात्र अनुपस्थित रहे थे जबकि इस बार परीक्षा देने वाले छात्रों के मुकाबले अनुपस्थित छात्रों की संख्या अधिक थी। दोनों पालियों में कुल 13,218 छात्र अनुपस्थित रहे। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के गैर हाजिर होने की वजह अफसरों को भी समझ में नहीं आया। प्रशासन ने करीब 22 हजार छात्रों के लिहाज से तैयारियां की थीं लेकिन, पहली पारी में कुल 9630 छात्र ही शामिल हुए। पहली पारी में 6651 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी जबकि दूसरी पाली में 6567 छात्र शामिल नहीं हुए।

इनसेट
बिहार, राजस्थान तक से आए छात्र
झांसी में मध्य प्रदेश के अलावा बिहार, राजस्थान, दिल्ली तक से छात्र परीक्षा देने पहुंचे। कई महिला उम्मीदवार अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ परीक्षा देने पहुंची थीं। छात्रों में अधिकांश ने प्रश्न पत्र को आसान बताया। सबसे अधिक सवाल तर्कशक्ति परखने वाले थे। तर्कशक्ति से जुड़े सवालों को परीक्षार्थियों ने कठिन बताया।

::::
फोटो
- पिछली बार भी यह परीक्षा दी थी। पिछली बार से अधिक तैयारी की है। पेपर आसान था। रवीना चौबे, अलवर, राजस्थान
- काफी दिनों से तैयारी कर रहा था लेकिन, सेंटर काफी दूर दे दिया। मजबूरी में इतनी दूर आना पड़ा। गुलशन कुमार औरंगाबाद, बिहार

::::
इनसेट
सादे कपड़ों में तैनात रहे पुलिसकर्मी

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 516 पुलिसकर्मी तैनात थे। परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए पुलिस बल को खास तौर से अलर्ट किया गया था। परीक्षा केंद्र के आसपास सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। एसओजी की टीम भी पूरे समय परीक्षा केंद्रों के आसपास मड़राती रही।

इनसेट
डबल लॉक में रखवाई गईं उत्तर पुस्तिकाएं
परीक्षा खत्म होने के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाएं ट्रेजरी के डबल लॉक में रखवा दी गईं। परीक्षा खत्म होने के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में उत्तर पुस्तिकाएं ट्रेजरी तक लाई गईं।

इनसेट
अब परीक्षा शनिवार एवं रविवार को भी दो पालियों में होगी। इसके बाद जन्माष्टमी के बाद 30 एवं 31 अगस्त को यह परीक्षा कराई जाएगी। उस दौरान भी प्रत्येक पाली में 22,848 छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन


::::
जायजा लेने चक्कर लगाते रहे अफसर
डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसएसपी राजेश एस ने भी तमाम परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम और एसएसपी ने सूरज प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज, महारानी लक्ष्मी बाई महिला महाविद्यालय एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें