मऊरानीपुर। चार दिन पूर्व सामान लेकर चार पहिया वाहन की डिग्गी में रखने के बाद ड्राइवर उसे बंद करना भूल गया था। उसमें लाखों रुपये के आभूषणों से भरा बैग भी रखा हुआ था, जो सड़क पर गिर गया था। बैग को वहां मौजूद दो बच्चे ले गए थे। वहीं, चुरारा निवासी देशराज ने कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए बताया था कि उसकी भतीजी की शादी थी। एक बैग में लगभग चार लाख रुपये मूल्य के जेवर लेकर वह मऊरानीपुर ब्यूटी पार्लर जा रहे थे। रास्ते में जेवरात से भरा बैग कहीं गिर गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने अपनी टीम के साथ बैग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आभूषण समेत बैग बरामद कर सुपुर्द कर दिया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार और कांस्टेबल आशीष कुमार व रामू शामिल रहे। संवाद