फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक की तलाश में पुलिस ने दी दबिश, नहीं मिला अस्पताल संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पैसों के विवाद में अपहरित युवक की तलाश में बड़ागांव पुलिस ने रविवार को आरोपी अस्पताल संचालक की तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन, उसका पता नही चला। आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही युवक को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन





थाना प्रेमनगर के राजगढ़ के विलेज इंटर कॉलेज पास रहने वाले सूरज चंदेल को नर्सिग होम संचालक मुलायम कुशवाहा ने 18 जुलाई को अगवा कर ले गया। सूरज के भाई दीपक ने अपहरण के आरोप में मुलायम समेत जस्सू के खिलाफ बड़ागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। दीपक का कहना है कि 18 जुलाई दोपहर करीब 12:30 बजे सूरज बड़ागांव के होटल में पार्टी करने गया था। उसी दौरान वहां नर्सिंग होम संचालक मुलायम कुशवाहा एवं जस्सू भी पहुंच गए। मुलायम का सूरज के साथ पैसों को लेकर लेन-देन चल रहा है। सूरज को कुछ पैसा मुलायम को देना था। मुलायम ने अपने पैसों की मांग की। सूरज ने कुछ समय देने को कहा लेकिन, मुलायम ने उसकी बात नहीं मानी। आरोपी सूरज को अपनी गाड़ी में भरकर भाग निकले। पिछले तीन दिन से सूरज का पता नहीं चल रहा। रविवार को भी पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी। सीओ स्नेहा तिवारी का कहना है कि सर्विलांस की मदद से उनको तलाशा जा रहा है। जल्द ही आरोपी समेत युवक को भी बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें