फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डकैती कांड में शामिल बदमाशों को इंदौर में तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गुरसराय के नुनार खैरो गांव में डकैती कांड के फरार छह बदमाशों की तलाश में पुलिस इंदौर भी पहुंच गई। यहां बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन, पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। पुलिस मध्य प्रदेश के दूसरे इलाकों में भी बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं, पुलिस अफसरों का कहना है कि डकैती कांड में शामिल बदमाशों के बारे में अहम सुराग हाथ आ गए हैं। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

खैरो गांव निवासी कारोबारी श्रेयांश जैन के घर में 19 मार्च को घुसकर आठ बदमाशों ने डकैती डाली। घर से करीब तीस लाख रुपये की रकम लूटकर बदमाश भाग निकले। बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ में घटना का मास्टर माइंड और श्रेयांश के पड़ोस में रहने वाला अजय अहिरवार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पड़ताल में पुलिस को मालूम चला अजय ने ही सभी आठ बदमाशों को वारदात के लिए राजी किया था। अजय को छोड़कर सभी बदमाश हमीरपुर के हैं।
अजय के साथ उसका दूसरा साथी अर्जुन भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने इन बदमाशों से करीब 3.80 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए। बदमाशों ने बताया कि लूट की अधिकांश रकम मुलायम एवं रफीक के पास है। इन बदमाशों के इंदौर भाग जाने की बात पुलिस को मालूम चली। एक पुलिस टीम इनकी तलाश में वहां जा पहुंची। यहां पुलिस ने इन बदमाशों की तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन, अभी उसके हाथ कामयाबी नहीं आई। वहीं, एसपी आरए गोपीनाथ सोनी का कहना है कि पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें