फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 25 दिन से लापता छात्र का सुराग नहीं लगा पा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। कोतवाली के मेहंदी बाग निवासी बारहवीं के छात्र वंश गुप्ता के लापता होने के 25 दिन बाद भी पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी। उसका पता न चलने से परेशान परिजनों ने डीआईजी के पास पहुंचकर गुहार लगाई है। डीआईजी ने भी उनको जल्द सुराग लगाने का भरोसा दिलाया है। वंश की मां प्रियंका गुप्ता ने डीआईजी को बताया कि 25 अप्रैल को उसने अपने पुत्र वंश की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके 25 दिन बाद भी पुलिस उसे तलाश नहीं सकी जबकि उन्होंने पुलिस को हर जानकारी दी हुई है। इसके बावजूद पुलिस उसे तलाशने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। बेटे का अब तक पता न लगने से मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसने भी डीआईजी से अपने बेटे को जल्द तलाशने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें