फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जिले के 56 गुंडो और 1255 हिस्ट्रीशीटरों की पुलिस कर रही निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने जनपद में 1255 हिस्ट्रीशीटर और 56 गुंडों को चिह्नित कर उनकी निगरानी शुरू कर दी है। इसके लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर चिह्नित बदमाशों के बारे में जानकारियां जुटाई जाने लगी हैं। गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर इन बदमाशों को जेल भेजने की तैयारी है।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता अगले सप्ताह लागू होने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक दलों की सरगर्मियां भी बढ़ी हुईं हैं। इसके साथ ही पुलिस ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस ने 1255 हिस्ट्रीशीटर और 56 गुंडों को चिह्नित कर उनकी निगहबानी शुरू कर दी है। इसके तहत सभी थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिसकर्मी चिह्नित बदमाशों के घर पर दस्तक देकर यह पड़ताल कर रहे हैं कि वे इन दिनों क्या कर रहे हैं। पुलिस कर्मी बदमाश या उसके परिजनों के साथ फोटो भी खींचकर वाट्सएप के जरिए कंट्रोल रूम को भेज रहे हैं, ताकि इस बात की तस्दीक की जा सके कि वे मौके पर गए थे। इसके अलावा पुलिस रात में भी हिस्ट्रीशीटरों के घर पर दस्तक दे रही है। जो बदमाश पुलिस को नहीं मिल रहे हैं या अन्यत्र कहीं जाकर रहने लगे हैं, उनके बारे में पता लगाने के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। इनमें से कई अपराधी जेल में बंद हैं, उनका भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से प्लान तैयार कर लिया गया है। इसी के तहत बदमाशों की निगरानी की जा रही है। पुलिस सभी हिस्ट्रीशीटरों के आचरण व उनकी गतिविधियों का पता लगा रही है। उन्हें चेतावनी भी दी जा रही हैं। - राजेश एस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें