फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कोछाभांवर में बनेगा पुलिस हॉस्टल, पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा प्रस्ताव

Tue, 30 Jan 2024 03:11 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पुलिस आरक्षियों के रहने के लिए लोक निर्माण विभाग का भवन विंग कोछाभांवर में हॉस्टल बनाने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द हॉस्टल के निर्माण को स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कोछाभांवर गांव में पुलिस विभाग की भूमि है। यहां पुलिस आरक्षियों के लिए हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा है। यहां चार भवन बनाने की योजना है। एक भवन में 200 पुलिस कर्मियों के रहने की व्यवस्था रहेगी। इसमें सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पीडब्ल्यूडी भवन विंग के अधिशासी अभियंता दीपांकर चौधरी ने बताया कि कोछाभांवर में पुलिस हॉस्टल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जल्द इसे मंजूरी मिल जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें