फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पॉश कॉलोनियों में हुई चोरियों का खुलासा करने में पुलिस फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहर की बड़ी कालोनियों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस खुलासा ही नहीं कर पा रही है। राधिका आर्चिड, रॉयल सिटी, अशोक सनफ्रान, ओम शांति ग्रीन कॉलोनी, मिशन कंपाउंड जैसी पॉश कॉलोनियों में चोर छोटी-बड़ी 14 घटनाओं को अंजाम दे चुके लेकिन इनमें से एक का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

केस एक
तीन दिन में तोड़ दिए दो डॉक्टरों के घर के ताले
बेखौफ चोरों ने सीपरी बाजार इलाके की दो पॉश कॉलोनियों में दो डॉक्टरों के घर का ताला तोड़ दिया। 12 मार्च को रॉयल सिटी निवासी पशु चिकित्साधिकारी डा.संजय सिंह के आवास से बदमाश तीन लाख रुपये चुरा ले गए वहीं 14 मार्च को अशोक सनफ्रान सिटी में रहने वाले चिकित्सक डा.पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया के आवास का ताला तोड़कर बदमाश पांच लाख रुपये चुरा ले गए। इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
केस दो
घर का ताला तोड़कर उड़ा ले गए डबल बैरल बंदूक समेत जेवरात
सीपरी बाजार इलाके की पॉश कॉलोनी ओम शांति ग्रीन में सिंचाई विभाग के लिपिक मनमोहन सेन के घर का ताला तोड़कर बदमाश दस तोला सोने के आभूषण, अस्सी हजार नकद समेत लाइसेंसी दुनाली बंदूक उड़ा ले गए। करीब तीन माह बीतने के बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

केस तीन
चोरों ने उड़ा दिए बेटी के विवाह के लिए रखे 18 लाख के गहने
दिसंबर महीने में मिशन कंपाउंड निवासी व्यवसायी जीतू जैन के घर में घुसे चोरों ने बेटी के विवाह के लिए रखे 16 लाख रुपये के गहने उड़ा दिए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश शुरू की लेकिन, अभी तक पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुुंच सकी है।
केस चार
अब तक अनसुलझा है 30 लाख की चोरी का मामला
इलाइट पुलिस चौकी से थोड़ी दूर नगर निगम के सामने स्थित मोबाइल की दुकान से चोरों ने 30 लाख रुपये के मोबाइल फोन उड़ा दिए। व्यवसायी ने दुकान के बाहर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी। इसमें बदमाशों की तस्वीरें हैं लेकिन, कई माह बीत जाने के बाद भी पुलिस इसका खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें