लुहारी। झांसी-खजुराहो हाईवे पर लुहारी टोल प्लाजा पर रविवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में प्रभारी निरीक्षक सकरार पप्पू सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने संदिग्ध वाहनों की जांच की व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। संवाद