झांसी। सीपरी बाजार में आर्यकन्या चौराहा, छोटी माता मंदिर के पास और सुभाष मार्केट में पुलिस ने सब्ज़ी के ठेले वालों को खदेड़ा। सब्ज़ी विक्रेता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे और गलियों में सब्जी बेचने न जाने से चुनिंदा स्थानों पर सब्ज़ी खरीदने वालों की भीड़ इकट्ठा हो रही थी। सब्ज़ी विक्रेताओं को गलियों में जाकर सब्ज़ी बेचने की अनुमति है। शहर समेत कई इलाकों में सब्जी विक्रेता ऐसा कर भी रहे हैं। मगर सीपरी बजार में सब्जी विक्रेता चुनिंदा स्थानों पर ठेले लेकर खड़े हो जा रहे हैं। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। बीते रविवार को भी पुलिस ने सीपरी बाजार में सब्जी विक्रेताओं को आर्यकन्या चौराहे से खदेड़ा था। सोमवार को भी पुलिस ने आर्यकन्या चौराहा, छोटी माता मंदिर के पास और सुभाष मार्केट से सब्ज़ी के ठेले हटवाए।