फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नगर निगम के नजूल जमीन घोटाले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। करोड़ों रुपये की नजूल जमीन में फर्जीवाड़ा करने के मुख्य आरोपी आमिर खान को नवाबाद पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस तीन अन्य आरोपियों को भी तलाश रही है। पुलिस अफसरों के मुताबिक जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

नगर निगम की गोविंद चौराहे के पास स्थित करोड़ों रुपये की नजूल जमीन का फर्जीवाड़ा करके उसे बेच दिया गया। अमर उजाला ने इस मामले का खुलासा किया था। नगर निगम के राजस्व निरीक्षक प्रकाश चंद्र सोनी ने नवाबाद में आमिर खान निवासी संगम बिहार आवास विकास कॉलोनी, अरबाज खान निवासी नालगंज, इस्लाम खान निवासी सिविल लाइंस एवं बाबू पठान निवासी बाहर सैंयर गेट के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी आमिर खान को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, महानगर में नगर निगम की करीब 20 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा है। दरअसल, नगरपालिका से नगर निगम में तब्दील होने पर निगम के स्वामित्व में ग्राम समाज समेत सीलिंग की सरप्लस जमीन आई थी। शुरूआत में इसकी पैमाइश नहीं कराई गई। कुछ समय पहले जब खोज-खबर शुरू हुई तब 20 एकड़ से अधिक जमीन पर कब्जा मिला। सबसे अधिक कब्जा लहरगिर्द, बिजौली, गरियागांव, मैरी जैसे इलाकों में मिला है। नगर निगम प्रशासन इसकी भी पड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें